STORYMIRROR

Bharat Bhushan Pathak

Inspirational

3  

Bharat Bhushan Pathak

Inspirational

हाँ हिन्दी हूँ मैं

हाँ हिन्दी हूँ मैं

1 min
335

हिन्दी हूँ मैं

हाँ हिन्दी हूँ मैं

माँ भारती की

समृद्धि हूँ मैं।


मैं मित्र हूँ

पथप्रदर्शिका हूँ मैं

मैं माँ हूँ

माँ की

ममता हूँ मैं।


मैं आशा

माँ भारती की

अभिलाषा हूँ मैं

संस्कृत से जन्मी

संस्कृति हूँ मैं।


मैं वाक्

मैं तपस्या

मैं अभिव्यक्ति

प्रस्तुति हूँ मैं।


मैं नाद

मैं निनाद

मैं सन्मार्ग

मैं सद्गति

संगति हूँ मैं

हाँ हिन्दी हूँ मैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational