STORYMIRROR

Anjana Gupta

Inspirational

3  

Anjana Gupta

Inspirational

गुरू

गुरू

1 min
184

जीवन में राह दिखाते

मुश्किलों का सामना करना सिखाते

कांटों से लड़ना बताते

ये वो है जो जीवन का मीठे रस पिलाते।


कभी हंसाए

कभी रुलाए

कभी नई नई कहानियां सुनाए

ये वो है जो जीवन जीने के

नए अंदाज़ सीखाए।


बिन आग के धुआँ नहीं होता

बिन बादल वर्षा नहीं होती

और इनके बिन हमारे

जीवन में रोशनी

नहीं होती।


उड़ाने भरना सीखाते 

खुली आंखों से आसमान की

ओर दिखाते

थक जाओ तो हौसले बढ़ाते

ये वो है जो हमारे साथ चलते।


मन में ना रखते कोई पाप 

मदद करते जब चाहो आप

ये वो है जिनके कृपा से

निखर आती हैं हमारे ख़ूबियाँ

जैसे सूर्य के प्रकाश मिलते ही

खिलती हैं कलियां।


जिंदगी का पाठ पढ़ाते

हर वक़्त साथ निभाते

ये तो हमारे प्यारे गुरू कहलाते ।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational