"गुरु शिष्य का भाग्य विधाता"
"गुरु शिष्य का भाग्य विधाता"
अनोखा गुरु शिष्य का नाता
गुरु शिष्य का भाग्य विधाता
गुरु बदलता भाग्य की रेखा
बिना गुरु के, कुछ ना सूझता //१//
गुरु सिखाता ज्ञान बहुत सारा
शिष्य लगता गुरु को प्यारा
देता गुरु मन को दिशा
शिष्य को गुरु का सहारा//२//
गुरु शिष्य परंपरा बहुत पुरानी
थे कृष्ण भगवंत के गुरु सांदीपनि
गुरु शिष्य को बनाता ज्ञानी
गुरु शिष्य की रीत पुरानी //३//
अनमोल यह नाता दोनों का
अंधकार मिटाता सारा अज्ञान का
गुरु शिष्य का भाग्य विधाता
जीवन का सार गुरु सिखाता //४//