STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

गुरु महिमा

गुरु महिमा

1 min
444

ज्ञान की बात बताते हैं 

सदाचार का पाठ पढ़ाते हैं 

अवगुणों को हमारे दूर कर 

गुणवान बनाते हैं

गुरु हमें जीना सिखाते हैं।


अंतर्मन का तम हरने को

ज्ञान का दीप जलाते हैं

भले-बुरे का भेद बताकर 

सही राह दिखाते हैं

गुरु हमें जीना सिखाते हैं।


बैर न करो आपस में तुम 

मिलकर रहना सिखाते हैं

सुपथ पर हमें चलाते 

कुपथ से सदा बचाते हैं

गुरु हमें जीना सिखाते हैं।


एक साधारण बालक को 

सम्राट चंद्रगुप्त बनाते हैं

ब्रह्मा-विष्णु और महेश 

गुरु में समाते हैं 

गुरु हमें जीना सिखाते हैं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational