STORYMIRROR

Suresh Koundal 'Shreyas'

Inspirational

3  

Suresh Koundal 'Shreyas'

Inspirational

गुरु ज्ञान का दीप जलाता है ।

गुरु ज्ञान का दीप जलाता है ।

1 min
716

गुरु ज्ञान का दीप जलाता है,

सही राह दिखलाता है।।


जीवन के पथ पर कैसे चलना, 

गुरु ही हमें सिखाता है।

कच्ची माटी सा जीवन सबका,

कुम्हार बन आकार में लाता है।

गुरु ज्ञान का दीप जलाता है,

सही राह दिखलाता है।।


सही गलत की समझ कराता है,

गुरु धर्म का मोल बतलाता है।

नश्वर है जीवन सबका,

इस तथ्य का बोध कराता है,

जीवन को सार्थक बनाता है।

गुरु ज्ञान का दीप जलाता है, 

गुरु सही राह दिखलाता है।।


ध्यान, ज्ञान, धैर्य, गुरु देता,

सर पर हाथ फेर,

कभी पीठ थपथपा कर, 

गुरु भविष्य उज्ज्वल बनाता है।

गुरु ज्ञान का दीप जलाता हैल

गुरु सही राह दिखाता है। ।


मोक्ष मार्ग है,गुरु का वन्दन,

ईश का दर्श कराता है।

गुरु साक्षात ईश्वर का है रूप,

शत शत नमन, ओस गुरु को,

जो अध्यात्म की परिभाषा सिखाता है,

जो जीवन का अर्थ समझाता है।

गुरु ज्ञान का दीप जलाता है 

गुरु सही राह दिखाता है।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational