STORYMIRROR

Anita Sharma

Inspirational Children

4  

Anita Sharma

Inspirational Children

गुरु है परमेश

गुरु है परमेश

1 min
282


गुरु ही कराएं हमें

सत्कर्म पथ का ज्ञान

मिले गुरु की छत्र छाया तो

हो हर कष्ट का निदान


गुरु ही सिखाएं हमें

मानुष जीवन का सार

पड़े गुरु की कृपादृष्टि तो

मिले सन्मार्ग और हो उद्धार


गुरु की शिक्षा दिलाएं

हमें श्रेष्ठ पद और आनंद अपार

पाकर गुरु का सानिध्य

हो शुद्ध आत्मा और विचार


गुरु की शिक्षा से मिले सद्गति

गुरु के तेज़ से हो गरिमा वृद्धि

करो स्वच्छ मन से गुरुचरण वंदन

हो पाप मुक्ति और मिले सदबुद्धि


गुरु की गुरुता अद्भुत-अमूल्य है

गुरु ही ब्रह्मा विष्णु महेश

गुरु सच्चे पथ प्रदर्शक हमारे

गुरु ही है प्रत्यक्ष परमेश



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational