STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract Inspirational

4  

मिली साहा

Abstract Inspirational

गणतंत्र हमारी पहचान

गणतंत्र हमारी पहचान

1 min
375

गणतंत्र दिवस है राष्ट्रीय पर्व हमारा खुशी से इसे मनाएं,

देश के लिए कुर्बान शहीदों को हम श्रद्धा सुमन चढ़ाएं,

गणतंत्र मेरी पहचान है, हर दिल में समाए यही मज़हब,

दिलों में लेकर प्यार एक दूजे के साथ कदम हम बढ़ाएं,


हमारे देश का सर्वश्रेष्ठ संविधान विश्व भर में गुंजायमान,

हमारे लोकतंत्र की शान बना हर हिंदुस्तानी की पहचान,

ऐसे ही नहीं मिला है हमें गणतंत्र का यह विशेष उपहार,

कितने लोगों का संघर्ष छुपा इसमें कितनों का बलिदान,


समझो गणतंत्र का महत्व गणतंत्र है हमारा बड़ा महान,

नया सवेरा, एक नई उम्मीद है यह, है हमारा अभिमान,

सोचो, क्या होता गर नहीं मिल पाता यह अधिकार हमें,

फिर तानाशाही झेलते हम देश में, कहाँ मिलता सम्मान,


कितना गौरवशाली और कितने हर्ष का वो दिन महान,

जब प्रथम बार हमारे देश में गणतंत्र का हुआ था ऐलान,

जुड़कर अपने अधिकारों से तुम अपना कर्तव्य पहचानो,

समझो अधिकार की शक्ति को मत बेचो अपना मतदान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract