गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस
तीन रंगों से सजा तिरंगा देश का मान बढाए
जब फहराए ये तो मन में गर्व का भाव सदा आए।
मना रहे हम सब देशवासी 74 वां गणतंत्र दिवस
सभी जोश से भरे हुए मना रहे खुशी से गणतंत्र दिवस।
तन समर्पित और मेरा मन देश के लिए समर्पित
ये मेरा जीवन समर्पित देश करे सदैव ही प्रगति।
देश की खातिर सदा ही वारे वारे जाए तो हम
देश की खुशहाली के लिए सदा बढे हमारे कदम।
भाषाएँ अनेक पहनावे अनेक त्योहार अनेक यहां
पर जब आए देशहित की कोई भी बात यहां
हो जाती सब देशवासियों भावनाए सदा एक।
यही तो हमारे देश की सुंदरता को बतलाता
एकता में अनेकता यहां ही बस पाई जाती।
जब देश की सुरक्षा पे आए कोई भी आंच
उफन जाते सभी जोश से भूल के सभी बात।
हम सबके श्रद्धासुमन अर्पित देश के सभी वीरो को
आजादी दे आपने कृतार्थ किया सभी देशवासी को।
तेरा शौर्य गाथा की दास्तां अमर सदा रहे ऐ प्यारे देश मेरे
धूमिल ना हो कभी तेरी प्रसिद्धि तू सदैव आबाद रहे।
देश हो सशक्त सदा छुए प्रोन्नति के नये नये शिखर को
हरियाली, खुशहाली आए आच्छादित हो धनसंपदा से।