गजल (मंजिल)
गजल (मंजिल)
समय की डगर से यह जिंदगी चलेगी,
जुटा लोगे अच्छा तो मंजिल जरूर मिलेगी।
समय का उपयोग ऐसा हम करें, आज का काम कल पर
न टले तो हरेक कसौटी हरेगी,
समय हो अच्छा तो मंजिल जरूर मिलेगी।
हर जगह अच्छा माहौल बना लो, हंसों नाचो जश्न मना लो
हर काम को खुद निपटा लो
तो मंजिल जरूर मिलेगी।
दर्द का उपचार भी संभव है
हरेक का भाव समझ लो,
उनकी दवाओं से ही दुआ मिलेगी,
कर लो समय का उपयोग अच्छा मंजिल जरूर मिलेगी।
रहें खुश हरेक साथ खुशी मनाए,
सब के साथ हम महफिल सजाए, जिंदगी भर
हंसी की सौगात मिलेगी,
कर लो समय का उपयोग अच्छा
तो मंजिल जरूर मिलेगी।
क्यों फिरते हो हर पल बैर किए सुदर्शन, अपनी और
दूसरों की टेंशन , नफरत की
जगह नफरत मिलेगी।
जीवन सुन्दर इंसान को मिला
रखता फिरता मन में गिला
रख सोच सुन्दर दूर की मंजिल पास मिलेगी, समय
बना ले अच्छा मंजिल जरूर मिलेगी।
समय पर हर काम निपटाये,
आलस्य, सुस्ती दूर भगाये
निर्धन को भी गले लगाये
अच्छी खासी उन्नति मिलेगी
कर लो हर काम समझ पर
मंजिल जरूर मिलेगी।
