STORYMIRROR

Phool Singh

Tragedy

4  

Phool Singh

Tragedy

गजब का वायरस

गजब का वायरस

1 min
410


मिलजुल कोई रह सके ना 

गज़ब का वक़्त ये आया है 

पहले से दरार दिलों में 

अब वायरस भी ऐसा आया है।


कोहराम मचा देश-विदेश में 

भारत में पैर जमाया है 

खांसी-जुखाम से शुरू हुआ जो 

मृत्यू का द्वार खटखटाया है।


विष भर दिया इसने दिलों में 

अब भयंकर रूप बनाया है 

कितनों की जान ले चुका ये 

जानें कितनों को शिकार बनाया है।


सर्दी-गर्मी में भी जिंदा रहता 

तापमान को ढाल बनाया है 

बनी नहीं है इसकी औषधि

 ना कमी भी अपनी जताया है।


यह भी सच है भारत में 

हर वायरस ने खत्मा पाया है

बर्ड फ्लू से स्वाइन फ्लू तक 

अब कोरोना का नम्बर आया है,

गज़ब वायरस आया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy