STORYMIRROR

Dr Hoshiar Singh Yadav Writer

Action Others

4  

Dr Hoshiar Singh Yadav Writer

Action Others

गीत

गीत

1 min
297


नभ पर रात्रि चांद लुभाये,

तारे झिलमिल गीत सुनाये।

मुझे देखने दो, सुंदर नजारा,

दिल बाग बाग हो हर्षाए ।।


बारिश हुई है आज सुहानी,

दादुर करते जाये मनमानी।

मुझे देखने दो ,भंवरों को,

टिड्डा गाये गीत जवानी।।


पेड़ पौधे लगते सब नवीन,

टिड्डा गाये गीत मल्हार।

क्या शमा भंवरों ने बांधा,

जाग उठा है तन मन प्यार।।


भीगे बारिश में तन मन,

सावन आया लेकर फुहार,

गीत गूंजते अब प्यारे प्यारे,

मन में उमंग जागा है प्यार।।


पेड़ पौधे लगते सब नवीन,

टिड्डा गाये गीत मल्हार।

क्या शमा भंवरों ने बांधा,

जाग उठा है तन मन प्यार।।


भीगे हैं बारिश में तन मन,

सावन आया लेकर फुहार,

गीत गूंजते अब प्यारे प्यारे,

मन में उमंग जागा है प्यार।।


हर पल दिल बस तुमको देखे,

गीत सुनहरे बस मन में ले के।

आएगा वो दिन ऐसा भी कभी,

एक दूजे बस सम्मुख देखे।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action