STORYMIRROR

Arti pandey Gyan Pragya

Inspirational

3  

Arti pandey Gyan Pragya

Inspirational

"घर में ही रहो ना"

"घर में ही रहो ना"

1 min
418

घर में ही रहो ना तभी तो हारेगा करोना,

एक से दूसरे में दूसरे से तीसरे की चेन तोड़ो ना

बस घर में ही रहो ना।


इतिहास उठाकर देख लो महामारी तो पहले भी आई थी,

इसलिए वर्तमान में तुम डरो ना

बस घर में ही रहो ना।


क्या हुआ चावल दाल चटनी खा लो,

सब्जी का इंतजार करो ना।

जो भी मिले खुश हो कर खाओ

बस घर में ही रहो ना।


बहुत जरूरी हो तो बाजार जाना,

थोड़ा कम में ही रहो ना।

आप अपनों के लिए पूरी दुनिया है ऐसा सोचो ना

इसलिए दोस्तों घर में ही रहो ना।


आरोग्य सेतु एप आपके मोबाइल में तो है,

औरों को भी प्रेरित करो ना।

स्वयं तो आप जागे हैं दूसरों को भी जागरूक करो ना

इसलिए मेरे भाई बहनों घर में ही रहो ना।


माना कि समय कठिन है बच्चों के साथ हंसो ना,

मुश्किलें तो जीवन में आती जाती रहेंगी

इसलिए हिम्मत करो ना

मेरे दोस्तों घर में ही रहो ना।


नदियां हवा पानी हमने तो केवल दूषित किया,

उन्हें स्वयं को स्वच्छ करने दो ना।

यह महामारी हमें बहुत कुछ सिखाएगी सीखते जाना।

इसलिए घर में रहो ना।


नदी की साफ तलहटी दिखने लगी,

मछलियां भी कुछ सिखा रही हैं।

हे मानव तुम थोड़े में संतोष करो ना,

आना तो संकल्प लेकर आना,

पुनः हमें प्रदूषित ना करना

थोड़े दिन और घर में रहो ना

बस थोड़े ही दिन और घर में रहो ना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational