Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

अच्युतं केशवं

Inspirational

3.9  

अच्युतं केशवं

Inspirational

घर में छिपके बैठिए।

घर में छिपके बैठिए।

1 min
721


घर में छिपके बैठिए, जल्द काम निबटाय।

ना जाने किस राह में,कोरोना मिल जाय।

-

हाथ जोड़ कर दूर से, करें नमस्ते आप।

पप्पी झप्पी चरण छू,हाथ मिलाना पाप।

-

जल की बहती धार में,मलमल धोयें हाथ।

साबुन सेनेटाइजर, रखें हमेशा साथ।

-

घर का भोजन कीजिए, तनिक तप्त जल पीव।

देख भटूरे बेडयी,लार न टपका जीभ।

-

भजन भोज एकांत में, छूत शौच का ध्यान।

कोरोना का डर मिटे, हिंदू धर्म प्रमाण।

-

सत्य धर्म पर दृढ़ रहे, घर में करिये याग।

संध्या सावित्री जपे,जाय करोना भाग।

-

गुटखा बीड़ी मद्य औ,मांस दीजिए त्याग।

बार बार मत हाथ से, छुएं आप मुख नाक।

-

तुलसी लौंग गिलोय औ,मिर्च दख्खिनी पीस।

जल में खौला छान पी,कृपा करें जगदीश।

-

बैठ सुखासन कीजिए, योग प्राण आयाम।

स्वेद विसर्जन के लिए,नित हल्का व्यायाम।

-

सांस सांस जप ॐ रे,अक्षर ब्रह्म पुनीत।

करे निरामय विश्व को,मिटा सकल भवभीत।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational