STORYMIRROR

Akanksha Gupta (Vedantika)

Inspirational

4  

Akanksha Gupta (Vedantika)

Inspirational

एक वृक्ष

एक वृक्ष

1 min
369

एक वृक्ष है जिसका नाम परिवार,

उसकी घनी छाया के नीचे,

पोषित होते कितने पक्षी।

एक वृक्ष है जिसका नाम परिवार,

उसकी लम्बी शाखाओं पर,

खिलते हैं कितने पुष्प।

एक वृक्ष है जिसका नाम परिवार,

जिसकी पत्तियों में छुपी,

अपनेपन की महक।


एक वृक्ष है जिसका नाम परिवार,

जो पनपता है अविरल,

लगाव की मिट्टी में।

एक वृक्ष है जिसका नाम परिवार,

जो रहता है हरा भरा,

समय की धूप में।

एक वृक्ष है जिसका नाम परिवार,

जो खड़ा रहता है तटस्थ,

जीवन के संकटों में।

एक वृक्ष है,

जिसका नाम परिवार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational