STORYMIRROR

Kiran Bala

Abstract

3  

Kiran Bala

Abstract

एक फैसला

एक फैसला

1 min
384

एक फैसला

जो बदल देता है

किसी एक की दुनिया

बशर्ते कि वह फैसला

लिया गया हो

किसी अच्छे मकसद के लिये


एक फैसला

जो दिला देता है

सभी सत्कर्मों का फल

बशर्ते कि वह फैसला

लिया गया हो

किसी के हक के लिए


एक फैसला

जो रोप देता है

धरा पर उम्मीदों के बीज

बशर्ते कि वह फैसला

लिया गया हो

सुनहरे भविष्य के लिए


एक फैसला

जो तोड़ देता है

असंख्य लोगों के दिल

बशर्ते कि वह फैसला

लिया गया हो

अपने स्वार्थ के लिए


हाँ, सही ही तो है

एक फैसला

जहाँ देता है सुकून

तो वहीं दर्द भी

बदल देता है पूरी दुनिया

पल में वहीं कहीं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract