एक दृष्टि नियंता पर
एक दृष्टि नियंता पर
केवल मार्ग पकड़ा तो
नहीं पहुँचते मंज़िल तक,
मंज़िल पर पहुँचने के लिए
प्रयास आवश्यक।
एक दृष्टि लगे
परमात्मा की तरफ़,
चाहे जिस मार्ग या
सवारी से जाओ।
प्रत्येक काम में पूजा है
सृष्टि में परमात्मा की शक्ति है ,
जिसने सृष्टि की रचना की
उसी के इशारे पर सम्पूर्ण सृष्टि
नाच रही है।
सूर्य की रोशनी परमात्मा है
फूल की सुगंध परमात्मा है ,
परमात्मा को पहचानने कहाँ जाओगे
जित देखो तित राम मयी है।