STORYMIRROR

Jyoti gosavi

Drama

3  

Jyoti gosavi

Drama

एक दर्द भरी मुस्कान

एक दर्द भरी मुस्कान

1 min
509

आँसुओं की स्याही से मैंने

लिख दी अपनी दास्तान

फिर भी मेरे लबों पे है

एक दर्द भरी मुस्कान।


एक दिन वो आया

मेरी जिंदगी में

ले के प्यार भरा तूफान

तिनका तिनका हो गई मैं

हो गई उस पे कुर्बान।


चार महीने बीत गये

उसने मुख मोड़ लिया

मेरे पगले प्यार को

उसने बेसहारा छोड़ दिया।


उसकी बेरुखी से

मैं हो गई परेशान

दिल के कागज पे मैंने

लिखी थी प्यार की कहानी।


ओ बैरी दे गया

मुझे प्यार की निशानी

मैंने तो ठानी थी की

खत्म करूँ जिंदगानी।

कभी मुझको चढ़ गया था

मौत का फरमान।


लेकिन वो मासूम सी जिंदगी ने

झंझोड़ दी आत्मा मेरी

मेरी जिंदगी में आयी

एक नन्ही सी परी।


वो नन्ही मेहमान ने फिर से

जगा दिया जीने का अरमान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama