STORYMIRROR

Neerja Sharma

Abstract

4  

Neerja Sharma

Abstract

एक बुरा ख्वाब

एक बुरा ख्वाब

1 min
235

ख्वावों की दुनिया 

बहुत ही निराली 

जीवन छलके 

अलग ही प्याली।


ख्वाबों की दुनिया 

होती लाजवाब 

जैसा हो ख्वाब 

वैसा दिन का हाल।


अपने दिल की कहूँ

सबसे अलग मेरा हाल

ख्वाब अच्छा या बुरा

दोनों हालों में परेशान।


अच्छा हो तो मन सोचे 

काश!नींद न टूटती 

थोड़ा और सो लेती 

स्वपन पूर्ण हो जाता ।


बुरा हो ख्वाब तो मन सोचे 

अच्छा हुआ जो नींद टूटी 

पर सारा दिन साँस घुटी 

कहीं सच न हो जाए ख्वाब।


दोस्तो

हम इंसान सब अच्छा चाहें 

बिन मेहनत ख्वाब साकार चाहें 

यथार्थ की दुनिया है भाई

बिना श्रम न होती कमाई।


अच्छी खासी जिंदगी 

बुरा ख्वाब बन जाती 

जब ठीक ठाक चलती गाड़ी 

पटरी से नीचे उतर जाती।


वो बुरा ख्वाब फिर जीने न देता 

न हँसने न ही रोने देता 

समय किसी तरह कट जाए 

बस इसी सोच में दिल का बोझ ढोता।


जीवन में गर रहना है सुखी 

खवाबों की दुनिया से बाहर आओ

अच्छा या बुरा दिल पर न लाओ

सत कर्म करो और मज़े से रोटी खाओ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract