STORYMIRROR

Mitali Mishra

Inspirational Children

4  

Mitali Mishra

Inspirational Children

एहसास

एहसास

1 min
432

हां, ये एहसास बड़ा ही प्यारा है

खुदा का दिया तोहफा बड़ा ही

अनोखा है।

है कितना मनोहर एहसास ये,

एक शरीर में समा दो जान ये,

तेरे धड़कन को महसूस करना,

तेरे तस्वीर की कल्पना करना,

इस दुनिया में सबसे पहले 

मुझसे तेरा रिश्ता जुड़ना,

कितना मनोहर है मां बनना।

कल तक जो थी मैं अल्हड़ सी,

वो आज हो गई हूं पूरी कुशल सी,

मन के भाव सतरंगी हो गए है,

जीवन की डोर में जैसे पर लग गए है।

तेरे आने की कल्पना भर से मेरे होंठ

मुस्कुराने लगे है,

आंखें बरस सी जाती है,

धड़कने कुछ तेज सी हो जाती है।

मन बस इतना सोचता है की कब

तेरे नन्ही हथेली को पकड़ूंगी,

कब तुझे अपनी बांहों में भरूंगी,

हर्षित करता है ये एहसास ,

हर स्त्री को, जो बनने वाली होती है मां।

एक जीवन को आकार देना,

एक जीवन का सृजन करना,

एक जीवन को दुनिया में लाना,

ये एहसास हर मां को रोमांचित कर देता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Mitali Mishra

हौसला

हौसला

1 min पढ़ें

एहसास

एहसास

1 min पढ़ें

बंधन

बंधन

1 min पढ़ें

बारिश

बारिश

1 min पढ़ें

सफर

सफर

1 min पढ़ें

सागर

सागर

1 min पढ़ें

घर

घर

1 min पढ़ें

Similar hindi poem from Inspirational