दुर्घटना
दुर्घटना
कुछ समय पहले घर में रौनक थी,
बच्चों की किलकारियों से गूंज रहा आंगन था,
कुछ समय बाद ही रोने की आवाज,
सबकुछ उजड़ गया कुछ घंटों में,
हंसता खेलता परिवार तिनके की भांति बिखर गया,
जमापूंजी आलीशान महल सब यूं रखा रह गया,
न बैंक के पैसा न सोने हीरे मोती,
सब जैसा था वैसा छोड़ वो दुनिया से चले गए,
न जाने एक दुर्घटना में कितने परिवार उजड़ गए,
जोड़ा सा पैसा बुढ़ापे में काम आएगा,
क्या पता था जीवन सिर्फ दो क्षण का था शेष,
जहां हंसी का माहौल था वहां अब सन्नाटा छाया है,
एक दुर्घटना ने सबके जीवन का कर दिया अंत,
क्या किसको जोड़ते हो क्यों इतनी हाय हाय करते हो,
जो है उसमें काट लो जिंदगी आगे का क्या भरोसा,
आज हो कल किसी दुर्घटना का हो गये शिकार,
तो सब जैसा था वैसा ही छोड़ चले जाओगे,
दुर्घटना वो बुरा समय है जो बता के नहीं आता,
बस जब आता है सब बर्बाद कर चला जाता है,
इसलिए सावधानी बरतें और सतर्क रहें,
वाहन धीरे चलाए जल्दबाजी न करें,
थोड़ी सी जल्दबाजी जीवन को डाल सकती संकट में,
इसलिए सावधान रहें स्वस्थ रहें,
जीवन से कीमती न तो गहना है न आलीशान महल,
सब मिट्टी का ढेर है सब मिट्टी की राख,
बस जीवन का मोल समझो वही तो बेशकीमती है।
