दुआ
दुआ
जब मांगू दुआ रब से
मुश्किल का दौर आए
सदा अमन चैन छा जाए
यही दुआ हो जाए कबूल
कोई भूखा न रहे,
न रहे बेबस और मजबूर
यही दुआ हो जाए जब कबूल
बैर भाव की न हो दीवार
सदा अमन चैन हो जाए
यही दुआ हो जाए कबूल
जब रहे न कोई
गरीब, अनाथ, मजबूर
सुकून से हो हर इंसान
यही दुआ हो जाए कबूल
जात पात का न हो भेदभाव
ऊंच-नीच की न हो दीवार
जब मांगू दुआ रब से
यही दुआ हो जाए कबूल।
