STORYMIRROR

विजय बागची

Inspirational

3  

विजय बागची

Inspirational

दुआ मांगते चलो

दुआ मांगते चलो

1 min
238

दुआ मांगते चलो

अपने लिए और अपनों के लिए,

कुछ आने-जाने सपनों के लिए,

उन लह-लहाते फसलों के लिए,

मिथ्या से परे असलों के लिए,

परमार्थ भरे मसलों के लिए,

दुआ मांगते चलो।


प्रण प्रमुदित हौसलों के लिए,

प्रभु पदत्त फैसलों के लिए,

साखों पर बने घोसलों ले लिए,

जन कल्याणकारी पौसलों के लिए,

दुआ मांगते चलो।


उन पशुओं, उन हलों के लिए,

बगानों के कच्चे-पके फलों के लिए,

अमृतमय पेय-अपेय जलों के लिए,

जल-थल और नभ दलों के लिए,

कुछ आने वाले कलों के लिए,

चलो, दुआ मांगते चलो।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational