दोस्ती
दोस्ती
दोस्ती क्या होती है, दोस्ती क्या होती है, शायद ईश्वर का दिया हुआ नायाब तोहफा होती है।
साथ चलते हैं, साथ साथ रहते है फिर भी कभी कभी एक दूसरे को समझने में मुश्किल हो जाती है।
दोस्ती क्या होती है, दोस्ती क्या होती है , शायद ईश्वर का दिया हुआ नायाब तोहफा होती है।
दुख की घड़ियों में बनता है वही सहारा, हो उसके बस में अगर, हो उसके बस में अगर ,करे न्योछावर अपने किस्मत की भी रोटी।
दोस्ती क्या होती है, दोस्ती क्या होती है, शायद ईश्वर का दिया हुआ नायाब तोहफा होती है।
हम लोगों ने बांटा है जीवन का हर वो हिस्सा, जिसमें दुख की वो रातें भी हैं, साथ में तेरे हथेलियों की थपथपाहट भी है, दोस्ती क्या होती है, दोस्ती क्या होती है, शायद ईश्वर का नायाब तोहफा होती है।
सुख की सौगाते भी हैं, हंसी ठिठोली वाली बातें भी हैं , एक दूसरे पर गुस्सा होना, फिर भी एक दूसरे को सही गलत समझाते भी हैं।
दोस्ती क्या होती है, दोस्ती क्या होती है, शायद ईश्वर का दिया हुआ नायाब तोहफा होती है।
हम दोनों ने एक साथ जिया है जिंदगी का हर हंसी पल, जिसकी यादों की बारातें हमेशा मेरे साथ होती है ।
दोस्ती क्या होती है, दोस्ती क्या होती है, शायद ईश्वर का दिया हुआ नायाब तोहफा होती है।