एहसास
एहसास
मेरा दिल धड़कता है , मेरी हर साँसों में तुम हो, मेरा दिल धड़कता है मेरी हर साँसों में तुम हो। फ़कत अब तो आलम ये है कि , मेरे हर जज्बातों में तुम हो।ये तसव्वुर का आलम, ये तिशनगी , ये बेकरारी क्या है कहो न, की मेरे हर साजों में तुम हो। ख्वाहिशें भी तुमसे हैं , फरमाइशें भी तुमसे हैं, और शिकायतें भी तुमसे है, रूठना भी मुझे तुमसे है , मानना भी मुझे तुमसे है , जिंदगी के हर पल राब्ता भी तुमसे है। तुम्हें देखकर न देखना शायद इश्क की ये अदा है, तुम मानो या न मानो मेरी अदा पे तो तुम भी फिदा हो। ये सुर्ख धड़कन की जवानी, ये सांसों की रवानी अब तो तुमसे है, क्या कहूं मेरे सनम , मेरी यादों की कहानी अब तुमसे है।।
