STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Classics Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Classics Inspirational

दोस्ती

दोस्ती

1 min
238

भोर की पहली किरण से खिलखिलाती है दोस्ती

सरिता की लहरों पर अठखेलियाँ करती है दोस्ती


सच्चा और प्यारा सा दिल में जो एहसास जगाये 

मेरी अनकही बातों को जो हमेशा से समझ जाए

वही जिंदगी का सच्चा और प्यारा दोस्त कहलाए


सुख दुख की हर भावनाओं को जताती है दोस्ती

खामोशियों में होठों पर मुस्कुराहट लाती है दोस्ती


हर कठिन परिस्थितियों में रिश्ता निभाती है दोस्ती

पूरी जग में प्यारी और दुनिया में अनमोल दोस्ती 


घने अंधकार में जलता हुआ एक प्रकाश है दोस्ती

जिंदगी का सबसे प्यारा और न्यारा उपहार है दोस्ती ! 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract