STORYMIRROR

Harish Bhatt

Inspirational

4  

Harish Bhatt

Inspirational

दिमाग

दिमाग

1 min
358

आखिर मन की बात सुनी ही क्यों जाए 

जब हर काम में लगाना ही हो दिमाग

मन का क्या है कभी यहां तो कभी वहां 

एक जगह जब ठहर नहीं सकता मन तो 

क्या गारंटी है जिंदगी में कामयाबी की 

बचपन से बूढ़ा होने तक हर कदम पर 

भटकाने के अलावा करता ही है क्या मन

बात अक्षर ज्ञान की हो या किसी खेल की 

जीत हो या हार सब होता है दिमाग से ही 

तब मन की बात सुनी ही क्यों जाए 

गणित की जटिल गणनाओं का हल हो या 

इतिहास की तारीखों की खंगालने की बात 

बिना दिमाग के नहीं मिल सकती सफलता 

कविता-कहानी लिखने की तो बात ही दूर 

अब रही बात मन की तो कहना ही क्या 

कहता है चलो दिलदार चलो चांद के पार चलो

अब जरा सोचिये बात अगर दिमाग साथ न दे 

चांद की बात तो दूर जमीं पर चलना मुश्किल है 

तब आखिर मन की बात सुनी ही क्यों जाए 

जब हर काम में लगाना ही हो दिमाग.


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational