STORYMIRROR

SRINIVAS GUDIMELLA

Abstract

3  

SRINIVAS GUDIMELLA

Abstract

दिल

दिल

1 min
234


मालिक ने जिस दम हमें बनाया 

दिया है उसने हम सबको जिया 

अजीब ये चीज और अजीब है माया

धड़कन है इसका जीवन का साया !!


मुश्किल हो या हो फिर कठिनाई 

मंज़िल हमने दिल से पायी 

इसकी सुन के कदम बढ़ायी 

जीतने चले हम जीवन की लड़ाई!!


सभी में दिल है सभी किस्म के 

थोड़े हैं सच्चे थोड़े है धोखे

कभी दे हिम्मत कभी ये रोके 

फिरते हैं दुनिया में हम इसको लेके !!


पल दो पल का आज और कल है 

थोड़ा सा जीवन और छोटा सा दिल है 

आस से भरा हर एक सांस है 

ग़म से है संघर्ष और ख़ुशी की तलाश है !!


पाक जाए पल पल ये सुख दुःख के घेरे में 

थक जाए दिन दिन ये उलझन की अँधेरे में 

बिक जाए हरदारम ये मजबूरी के मेले में 

रुख जाए आखिर में मौत के रेले में !!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract