STORYMIRROR

Uma Vaishnav

Inspirational Others

3  

Uma Vaishnav

Inspirational Others

दीया

दीया

1 min
16

एक दीया जलाऊँ ऐसा,

   दिल न किसी का दुखी हो पाए।

एक दीया जलाऊँ ऐसा,

  अपनों से दूरी न हो पाये।

एक दीया जलाऊँ ऐसा,

   एक गरीब का घर रोशन हो पाये।

एक दीया जलाऊँ ऐसा,

    एक अनपढ अक्षर पढ़ पाए।

एक दीया जलाऊँ ऐसा,

    बड़ों का सदा सम्मान हो पाये।

एक दीया जलाऊँ ऐसा,

    हर अनाथ को घर मिल जाये।

एक दीया जलाऊँ ऐसा,

    जात-पात का भेद मिट जाये ।

एक दीया जलाऊँ ऐसा,

    सरहद पर जंग ना हो पाये ।

एक दीया जलाऊँ ऐसा,

   देश भर में शांति हो पाये ।

एक दीया जलाऊँ ऐसा,

   विश्व जग-मग हो जाये ।

एक दिया जलाऊंँ ऐसा,

    महामारी दूर हो जाये।

एक दिया जलाऊंँ ऐसा ,

    राष्ट्रीय हित जिससे हो जाये । 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational