काला चश्मा
काला चश्मा
1 min
265
काला चश्मा करे कमाल,
लाला जी की बदली चाल।
काला चश्मा पहनके लालाजी
समझ बैठे खुद को नवाब।
सारे मौहलेवाले ताके उनको,
खिड़की में से झाँके उनको ।
पहन कर चश्मा बड़े इतराये,
आसमान पर नज़र दौड़ाये।
आगे आगे कदम बढ़ाते जाए,
सड़क पर गड्ढा देख ना पाए।
सड़क पर नहीं था उनका ध्यान,
गड्ढ़े में गिर गए लाला धड़ाम।
बदल गई लाला की चाल,
बच्चे उनको छिड़ाये
"लाला जी का बुरा हाल"
लाला जी चिल्लाये,
चोट लगी कराये..
मूँह से निकला.. "हाय राम, हाय राम।
