STORYMIRROR

Anjali Pundir

Inspirational

4  

Anjali Pundir

Inspirational

दीपक और अध्यापक

दीपक और अध्यापक

1 min
295

छोटा दीप कहें हम जिसको

जग का तम हर लेता है

नन्हीं लौ से वह अपनी

महिमा का परिचय देता है

आँधी-तूफां में क्या कूवत

जो तनिक भी इसको रौंद सकें

तेज हवाओं के झोंके

इसके दम को तोड़ सकें 

मंदिर-मंदिर जलता और जग की

राहें आलोकित करता है

अपने वजूद पर संकट फिर भी

पथिक को प्रेरित करता है

नन्हे दीपक से सीखें हम

परहित कैसे होता है..!

एक समर्पित अध्यापक सा

कच्ची मिट्टी गढ़ता है

अपने अथक प्रयासों से

सोने को कुंदन करता है 

इसीलिये जग सबसे पहले

गुरु का वंदन करता है...।।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational