STORYMIRROR

Neelam Bhaskar

Inspirational

4  

Neelam Bhaskar

Inspirational

दीपावली

दीपावली

1 min
491


अरमानों की सुन्दर रंगोली पर,

एक दीप ज्ञान का रखना है। 

इस दीपावली सबके मन को,

ज्ञान से रौशन करना है।। 

  

हौसलों के दीप जला करते हैं,

आँधी और तूफानों में भी। 

उसी ज्ञान को अपनाकर हम,  

उम्मीदों की झालर सजाएँ सभी।।  

   

जीवन के नाउम्मीद अँधियारे को,

खुशियों के प्रकाश से हरना है। 

न हों हम अपने लक्ष्य से विचलित, 

बस यही जतन हम सभी को करना है।। 

  

सुख-समृद्धि आये सबके आँगन द्वार,

पटाखों का धमाका न करें अब की बार।

प्रदूषण रहित दीपावली हमें मनाना है, 

ज्ञान के दीप से सभी को रौशन करना है।। 

  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational