STORYMIRROR

Jyoti Deshmukh

Fantasy

4  

Jyoti Deshmukh

Fantasy

दीपावली

दीपावली

1 min
244

दीए से रोशनी हो रोशन हो हर दीवाली 

किसी की रात ना रहे दिपावली पर काली 

मुंडेर मुंडेर बिखरी खुशियां 

टिमटिमाते दीप कतारों से 

मन प्रसन्न हो रहा लक्ष्मी महारानी के आगमन से 


आज के पावन दिन करते सब माँ लक्ष्मी का ध्यान

पूजन अर्चन करते चढ़ाते फूल और मिष्ठान 

जगमगाता रहे रोशन हो सारा जहाँ 

खिलखिला मुस्कुराए हर बच्चा 


घर में दीपक जले किसी का मकान हो या घर कच्चा 

दीपावली का त्योहार लाए खुशिया अपार

सभी के घर में बरकत हो करे नोकरी या कोई व्यापार 

श्री गणेश, कुबेर माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती पूजे जाते

घर में जलते दीपक बच्चों के मन खिलखिला जाते 


मिष्ठान,चकली घर में बनता पांच दिनों का ये उत्सव सारी दुनिया में मनाता 

पुरानी अद्भुत कथा कहानी जुड़ी इस दिन से 

चौदह वर्ष के बाद आए इस दिन राम वन से 

जगमग ज्योत जलती है उस दिन से सारी दुनिया,

पांच दिवसीय त्योहार लेकर आता अनुपम खुशिया 

खुशहाल हो संसार दीपावली के प्रकाश से बड़े धूमधाम से मनाओ

दीपावली उत्सव माँ लक्ष्मी के वरदान से 

मन से मन मिले हैं जहाँ 


भूल सभी गिले शिकवे गले मिलों निज प्यारों से 

दीपावली के शुभ अवसर पर मुस्कानों को शेष रखे 

बीती बाते भूल जाए नयी मिठास की बात करे हर चेहरा मुस्कान भरे 

उत्साहपूर्वक उमंग का जोश भरे 

नयी रोशनी लाने जग में 

अपने पर विश्वास रखे 

हो जगमग दीपावली हर किसी की 

ऐसा वरदान मिले ईश्वर अवतारों से।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy