STORYMIRROR

Radha Goel

Inspirational

4  

Radha Goel

Inspirational

*ध्यान*

*ध्यान*

1 min
270

विश्व योग दिवस पर

ध्यान


सात चक्र तेरे शरीर में, उन पर ध्यान लगा रे।

साँसों के आरोह -अवरोह पे पूरा ध्यान लगा रे। 


ओऊम नाम का उच्चारण कर, मूलाधार पर ध्यान लगा।

साँसों की गति की हलचल पर, ध्यानमग्न हो ध्यान लगा।


आधा घंटा ध्यान करेगा, एक अलग आभास मिलेगा। 

दुख से तुझे निजात मिलेगी, बहुत सुखद अहसास मिलेगा।


अनहद नाद सुनाई देगा, सब में ब्रह्म नजर आएगा। 

वह भी ब्रह्म है, मैं भी ब्रह्म हूँ, यही भाव मन में आएगा।


 तुझ में भी है ब्रह्म समाया,

और उसमें भी ब्रह्म समाया।

भेदभाव सब मिट जाएगा।

सप्त चक्र पर ध्यान लगा ले, सप्त सुरों में खो जाएगा।


न कुछ तेरा, न कुछ मेरा,

ये जग है बस रैन बसेरा। 

यह भाव मन में आते ही,

आत्मिक शान्ति पा जाएगा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational