STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational Children

3  

Sunil Kumar

Inspirational Children

धरती माता

धरती माता

1 min
213

धरती है हम सबकी माता 

हम इसकी संतान हैं 

धरती से है अन्न जल जीवन 

धरती से सकल जहान है। 


कहीं नदी कहीं है झरना 

कहीं पर्वत-वृक्ष विशाल है

धरती है हम सबकी माता 

हम इसकी संतान हैं।


पले-बढ़े हम इसी धरती पर 

इस धरती पर हमको नाज़ है

धरती है हम सबकी माता 

हम इसकी संतान हैं।


धरती है करुणा का सागर

ममता का भंडार है

धरती अपनी स्वर्ग से सुंदर 

महिमा इसकी अपरंपार है

धरती है हम सबकी माता 

हम इसकी संतान हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational