धर्म भेद का अज्ञान
धर्म भेद का अज्ञान
छोड़ धर्म और जाति भेद का अज्ञान,
अगर समझें हम धर्म ग्रंथों का असली ज्ञान,
रखें मन में केवल इंसानियत और,
रखें जो मातृभूमि का हम ध्यान,
तो बंद हो जायेंगे सब धर्म युद्ध और,
हार जाएगा अणु शक्ति का ये विज्ञान।
रखें आपस में भाईचारा और एक दूजे का जो मान,
आपसी एकता से ऊंची कर दें अपने भारत की शान,
तोड़ें आपस की नफरत की दीवारें और,
रखें मन में अगर हम सच्चा ईमान,
तो दुनिया में सबसे आगे होगा अवश्य ही,
एक दिन हमारा ये अपना प्यारा हिंदुस्तान।