STORYMIRROR

Goldi Mishra

Inspirational Others

4  

Goldi Mishra

Inspirational Others

देश

देश

2 mins
237

ये तिरंगा शान है हिन्दुस्तान की,

ये गाथा सुनाता है वीरो के बलिदान की,

बापू ने इसकी नींव रखी,

टैगोर ने इसकी नियती लिखी,

राजा राम मोहन राय ने इसे बताया हिन्द की आन ,

अंग्रेजों के सामने इस तिरंगे ने रखा राष्ट्र का मान,

नेहरू, गांधी ने इसे थाम कर ही हर विजय को पा लिया,

सरदार पटेल ने इसी तिरंगे की छाव में सारे भारत को किया,

जब रोक लगा दी ब्रिटिश सरकार ने इसे लहराने पर,

आज़ादी के दीवाने बर्दाश्त कर ना सके पाबन्दी तिरंगे पर,

तिरंगा थाम कर चड़ गए सूली भगत सिंह सुखदेव जैसे परवाने,

आज भी इसी में लपेट कर आते है भारत मां पर जान देने वाले,

आज़ादी की क्रांति का आधार बना ये तिरंगा,

एक भारत एक सभ्यता का आधार बना ये तिरंगा,

सुनहरा रंग प्रतीक है नई शुरुआत और वीरों के बलिदानों का,

हरा रंग प्रतीक है किसान और देश की समृद्धि का,

रंग सफेद प्रतीक है अटल ,अचल और शांति पूर्ण व्यक्तित्व का,

चक्र नीला आधार है बिना रुके चलते जाने का,

इस तिरंगे का सम्मान करो,

इससे जुड़े बलिदान को आज नमन करो,

दुआ है की ये तिरंगा दिन रात यूं ही शान से लहरता रहे,

हम भारतीयों की विजय गाथा यूं ही जग को सुनाता रहे,

इसकी शान हम सभी को मिल कर बनाए रखनी है,

विश्व की ताकतों के आगे भारत की शान बनाए रखनी है,

ये तिरंगा संगम है भारत की विविधता का,

ये तिरंगा गीत है एक कोयल का,

शान हिन्द की झुकने नहीं देंगे,

इस तिरंगे पर दाग कभी लगने नहीं देंगे,

      



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational