STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Action Inspirational

3  

Sudhir Srivastava

Action Inspirational

डर के आगे जीत है

डर के आगे जीत है

1 min
190

उठो ! आगे बढ़ो

हुंकार भरो, प्रस्थान करो,

डर डरकर जीना छोड़ो

छुप छुप कर रहना छोड़ो।

हौसला करो

हर मुश्किल से लड़ो

बुलंद हौसले के साथ आगे बढ़ो

दो दो हाथ करो।

क्या पता जीत तुम्हारी हो?

तुम्हारी कमजोरी ही 

तम पर पड़ रही भारी हो।

तुम कमजोर नहीं 

निडर, निर्भीक, शक्तिशाली हो

बस अपने सोये हौसले को जगाओ

अपने मन में बैठे डर को भगाओ।

ऊहापोह से बाहर निकलो

आगे बढ़ो, सामना करो

डरकर हारने का न विचार करो

क्योंकि डर के आगे जीत है

दुनिया की यही रीति है

जीत से ही तो तुम्हारी प्रीत है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action