STORYMIRROR

संजय असवाल "नूतन"

Abstract

5.0  

संजय असवाल "नूतन"

Abstract

डर है कहीं प्रकृति रूठ ना जाए।

डर है कहीं प्रकृति रूठ ना जाए।

1 min
332

लिया जिसने हमें अपने आगोश में

उस प्रकृति पर अहसान करो,

लूटा देती है जो सर्वस्व अपना

उसका यूं ना विनाश करो।

दौड़ रहा क्यूं मानव तू बस

अपने ही निज स्वार्थ में,

जला रहा इस धरा को चंद पैसों के लिए

विकास की इस अंधी दौड़ में।

देख जरा रुक कर थम कर,

तूने प्रकृति का क्या हाल किया 

कल कल बहती जो निर्मल धारा 

उन नदियों को तूने बांध दिया।

अपनी स्वार्थ नीतियों से तूने

इस प्रकृति का संहार किया 

जिसने दिया भरपूर हमे 

उसी को बर्बाद किया।

ये हरियाली, ये जंगल, ये पशु पक्षी

ये शुद्ध आबो हवा,

जो प्राण दायिनी है हम सबके लिए

उस अमृत में विष घोल दिया।

हर तरफ गंदगी पटी है

हर तरफ बस प्रदूषण है,

जो प्रकृति बाहें फैला कर देती

तू उसी का करता शोषण है ।

वक्त है अभी चेतने का

नहीं तो पछताना होगा

खुद ही अपने अस्तित्व को मिटा कर

इस धरा से जाना होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract