चूर हो गए
चूर हो गए
मोबाइल के नशे में सब चूर हो गए
बस फोन रह गया पास सब दूर हो गए,
बैठे हैं साथ-साथ पर कोई बोलता नहीं
कानों में प्यार का रस कोई घोलता नहीं,
ऐसा लगे कि सब की सब मगरूर हो गए
मोबाइल के नशे में......
इसका बुखार सब पर जमकर छा गया
बच्चा बड़ा या बूढ़ा ये सब को भा गया
इसके नशे के आगे सब मजबूर हो गए
मोबाइल के नशे में....
गर्दन में दर्द हो रहा, गई पीठ है अकड़
फिर भी न छुटी है मगर मोबाइल पर पकड़
रोगों से लोग आज भरपूर हो गए
मोबाइल के नशे में.....
आपस में जिस ने जोड़ा था दुनिया को कौन है
घर में रखा हुआ वो लैंडलाइन फोन है
पाकर एंड्रॉयड फोन मशहूर हो गए
मोबाइल के नशे में.....
