चुनौती
चुनौती
कब तक भागोगे चुनौती से,
वह साथ रहेगा हर दम,
उसके बिना तो जीवन में,
कुछ भी रहेगा ना दम।
हर पल हर क्षण नई चुनौती,
मुंह बाए खड़ी रहती है,
हर प्राणी को है सामना करना,
उस से नहीं है कोई बचता।।
जो हारा सामने चुनौतियों से,
वह सब कुछ हार गया,
जो सीना तान खड़ा रहा,
वह भवसागर पार किया।।
