STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

चंद्रयान और हिंदुस्तान

चंद्रयान और हिंदुस्तान

1 min
356

उतारा चाॅंद पर चंद्र यान,

बढ़ाया देश का सम्मान।

देख यह कमाल इसरो का

हर्षित है समूचा हिंदुस्तान ।


पहुंच हुई चांद तक जिनकी,

हमारा क्रम है नंबर चार।

दक्षिणी ध्रुव पर हम ही पहुंचे ,

इसका तो साक्षी है संसार।

अंतरिक्ष - क्षेत्र में आज मिली,

है भारत को विशिष्ट पहचान।


उतारा चाॅंद पर चंद्र यान,

बढ़ाया देश का सम्मान।

देख यह कमाल इसरो का

हर्षित है समूचा हिंदुस्तान ।


वैज्ञानिकों के स्वेद और श्रम का,

‌नमूना विशिष्ट यान यह अनुपम।

लाभ सकल ही जगत को होगा,

कुटुंब सकल जगत को मानेंगे हम।

शक्ति निज सबके रक्षण में तत्पर,

करे शुभ जग का ही अपना ज्ञान।


उतारा चाॅंद पर चंद्र यान,

बढ़ाया देश का सम्मान।

देख यह कमाल इसरो का

हर्षित है समूचा हिंदुस्तान ।


जारी रहे अनवरत यह क्रम,

लोकहित हो इसके मूल में।

विचलित न हों आलोचना से,

ऐसे अभियानों में न भूल में।

हों हितकर और मंगलकारी,

सृजित करें ऐसे सुंदर अभियान।


उतारा चाॅंद पर चंद्र यान,

बढ़ाया देश का सम्मान।

देख यह कमाल इसरो का

हर्षित है समूचा हिंदुस्तान ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational