चंद्रयान-3
चंद्रयान-3
गदगद हूं मैं खबर ये सुनकर
चंद्रयान-3 पहुंचा चंद्र के ऊपर
विस्मित हो गई पूरी दुनियाँ
भारत बढ़ रहा विश्वगुरु के पथ पर।।
आदित्य-L1 की शुरू तैयारी
आसान नहीं ये मुश्किल डगर पर
इसरो पर है हमें भरोसा
सफल भी होंगे जब लगे है डटकर।।
हर ग्रह पर तिंरगा होगा
दृढ़ निश्चय ये उनका संकल्प प्रबल
नई उम्मीद और नई पीढ़ी को
ये उपहार हमारा सबसे सुंदर।।
चहूँमुखी विकास जो होगा
धरती बनेगी स्वर्ग से सुंदर
एक-दूजे के सहयोग से बंधू
सदा इंडिया बढ़ेगा उन्नति के पथ पर।।