STORYMIRROR

चलो

चलो

1 min
26.7K


ख़्वाबो में थोड़ा कमान लेके चलो,

चलो की चाल में उड़ान लेके चलो।


चलो कुछ यूँ की दुनिया देखे पलट के,

चलो कुछ यूँ की रस्ते ख़ुद बनते जाए सलट के।


चलो यूँ भी की अपने अंदर इक इंसान लेके चलो,

चलो की अपने नाम में महान लेके चलो।


थिथिर चलो, स्थिर चलो या चलो बहुत तेज,

रुको मत बस चलते चलो बनाये अपना सेज।


चलो की साथ गली, बस्ती, दूकान लेके चलो,

चलो की साथ रोटी, कपड़ा, मकान लेके चलो।


एक चलो, दो चलो या चलो बाइस कदम,

ठहरना मत बस चलते रहना जब तक है दम।


कुछ यूँ भी चलो की उम्र में जवान लेके चलो,

चलो की अपना हीं लिखा हुआ दीवान लेके चलो।


चलो की साथ में इमान लेके चलो,

चलो की याद में ख़ानदान लेके चलो।


चलो यूँ भी की साथ में शमशान लेके चलो,

चलो की अपनी मौत का ख़ुद सामान लेके चलो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational