STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

“ चलो होली मना लें “

“ चलो होली मना लें “

1 min
341


चलें हम आज

खुशियाँ मना लें

सबको रंगों के

तिलक लगा दें

होली के त्योहार में

मिल के ही 

मतभेदों को हम

आज भुला दें


कोरोना के कहरों

से हम होली

रंग गुलाल उड़ना

भूल गए थे

अपने लोग

अरिजन -परिजन

हमको राहों में

छोड़ गए थे


उनके बलिदानों ने

ही हमको

खुशियों का

यह पैगाम दिया

जब -तक जीना है

दुनियाँ में

रहने का हमें 

आयाम दिया


आज हमारी

झोली में फिरसे

खुशियाँ लौट के

घर आयीं हैं 

होली के रंगों

से लिपट कर

प्रकृति -छटा

निखर आयीं हैं


यह अवसर है

जी लेने का

रंगों से तन को

भिंगोने का

ना गिला रहे

शिकबा कोई

प्रेमों में ही बंध जाने का !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational