"चाँद के पार चलो.. "
"चाँद के पार चलो.. "
भारत देश का नाम वैश्विक पटल पर छा गया,
जब भारतीय चंद्रयान ने चाँद की सतह को छू लिया,
चाँद को मामा मानते तभी तो भांजे विक्रम को भेजा,
"मामा को राखी भिजवानी है, माँ पृथ्वी का आदेश था।।
चाँद पर यान भेजने वाला भारत महज चौथा देश बना,
रूस के मुकाबले में बहुत ही कम रुपयों में यान बनाया,
भारत चाँद के दक्षिण ध्रुव पर यान भेजने वाला पहला देश बना,
चंद्रयान चाँद के सतह की पूरी जानकारी जुटायेगा,
सतह के अध्ययन से विज्ञान व प्रोधोगिकी विकास होगा।।
"चाँद के पार चलो, या चंदा मामा दूर के" तो पुराना हुआ गाना,
"चलो ना चाँद पर टहल के आते' जैसा नया होगा गाना,
और हक़ से कहेंगे "मामा, ननिहाल रहने बुलाओ ना!!