STORYMIRROR

Manoj Godar

Comedy

4  

Manoj Godar

Comedy

चालू बीवी

चालू बीवी

1 min
559

ऐसे निकला है मेरा दिवाला, चालू बीवी से पड़ गया पाला ।

मेरा गोरा रंग हुआ काला, चालू बीवी से पड़ गया पाला।

हर पल ये आराम करे, ना घर का कुछ काम करे।

रोजाना होटल से खाये मेरा जीवन दुश्वार करे।

नए नए जेवर लाती है महंगे शैम्पू से नहाती है।

ब्यूटी पार्लर जा जा कर ये तनख्वाह मेरी उड़ाती है।

बैंक ख़ाली मेरा कर डाला, चालू बीवी से पड़ गया पाला।

रोजाना मायके जाती मेरी माँ इसे ना भाती।

मेरी कष्ट कमाई से, चाट पकोड़ी है खाती ।

करती नए नए फैशन किटी पार्टी का है चलन।

घर का मेरे ध्यान रखे ना, पूजा पाठ ना धरम करम ।

मुँह से उतरे ना मेरे निवाला चालू बीवी से पड़ गया पाला।

शॉपिंग की महारानी है, सिनेमा की दीवानी है।

देर रात तक बाहर घूमे, करती हर मनमानी है।

शादी कर बर्बाद, हुआ जीना मेरा मुहाल हुआ।

करके शादी ऐसी बीवी से, यारों में कंगाल हुआ।

कचूमर मेरा है निकाला, चालू बीवी से पड़ गया पाला। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy