STORYMIRROR

Dr.Deepak Shrivastava

Abstract

4  

Dr.Deepak Shrivastava

Abstract

बुढ़ापे का सच

बुढ़ापे का सच

1 min
353

बुढ़ापे का सच

होता बढ़ा ख़राब

बूढ़ा कहता

अभी तो मैं जवान हूँ

बच्चे कहते अभी

आपकी उम्र ही क्या हे

यार दोस्त कहते

अभी तो शादी की

उम्र हे तेरी

बीबी कहती अब तो

बूढ़े हो गए बचा ही क्या हे

कुछ साल ओर

राम राम जपो

पड़ोसी कहते

पड़ोसन कहती

भाई साब अभी तो

हट्टे कट्टे हैं

अब आप ही बतायें

हम क्या करें

किसकी सुने

किसकी नहीं

किसकी माने

किसकी नहीं

हमारे दिल से पूछो

की हम क्या हैं

जलता हुआ चिराग हैं

की जो जब तक

जल रहा है

जब तक तेल है

जिस दिन तेल ख़त्म

खेल खत्म

दीये में तेल भरा होता

तेज रोशनी देता

जैसे जैसे तेल कम होता

रोशनी भी कम

 होती जाती और

एक दिन तेल ख़त्म

सब कुछ ख़त्म

यही हे बुढ़ापे का सच

दीये में तेल

कम होता जा रहा है

रोशनी भी

कम होती जा रही है

अब कोई बूढ़ा

अपने को जवान समझें

कोई उम्र का तकाजा करे

यार दोस्त कितना भी

भरोसा दिलाएं जवानी का 

बीबी बच्चे कुछ कहें भी

सच्चाई तो यही हे यारों

मानो या ना मानो

तेल ख़त्म खेल ख़त्म


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract