STORYMIRROR

बुनियाद

बुनियाद

1 min
275


बुनियाद ही जब 

बुनियाद को 

हिलाने लगेगें तो 

देश के दुश्मन 

नये गुल खिलाने लगेगें। 

सतर्क रहना 

भारत के युवाओं 

यही दुश्मन आपको

औजार बनाने लगेगें।

बांटने-भिड़ाने वालों से 

रहना सावधान!! 

क्योंकि यहीं है

दुश्मनों का असली

खानदान।

प्यार मोहब्बत से 

उनकी छिड़ी जंग है

नफरत ही उनकी

असली 'शक्ल' है।

देश के गद्दार ही

उनकी ऑक्सीजन है

आपकी सजगता ही

सही डिसीजन है। 

राष्ट्रहित में यही कहना है

हम सब को 

मिलजुल कर रहना है। 

क्योंकि हमारी एकता से

दुश्मनों की दुश्मनी है। 

बात बस यही हम सबको

गम्भीरता से समझनी है। 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational