STORYMIRROR

Jyoti Astunkar

Romance Classics

4  

Jyoti Astunkar

Romance Classics

बस यादें

बस यादें

1 min
257

तुम्हारी बातें तुम्हारे विचार

एक नहीं कई हज़ार,

आते जाते तुमसे मिलना

कुछ कहना कुछ सुनना,


कभी प्यार तो कभी तकरार

अपनापन भी बस तुमसे यार,

कभी तुम कहो कभी मैं कहूं

तुम्हारी मेरी बस कहानी चले,


अब तुम जो नहीं मेरे साथ

बात नहीं वो कुछ खास,

तुम्हारी यादें तुम्हारे सपने

तुम ही तो थे मेरे अपने,


चले गए कहां हो अब तुम

जाने कहां हो गए हो गुम,

वो वक्त वो बातें वो किस्से

अब बन गए हैं सब वो यादें,

अब बस रह गया एक एहसास

काश कुछ और दिनो का होता साथ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance