STORYMIRROR

MALA SINGH

Inspirational

4  

MALA SINGH

Inspirational

बलिदानी वीर सिपाही

बलिदानी वीर सिपाही

1 min
735


तुम्हें शत् शत् नमन् हैं करते, 

बलिदानी वीर सिपाही।

ना भूलेंगे शहादत तुम्हारी, 

ये कसम है हमने खाई ।।


इस देश के लिए वीरों ने, 

हैं अपने प्राण गवाएं ।

चले तान के सीना आगे, 

ना पीछे कदम हटाएँ । 

आगे ही बढते जाएं -2

चाहे आफत जितनी आई, 

ना भूलेंगे शहादत तुम्हारी, 

ये कसम है हमने खाई ।


वीर गति को पाकर तुमने, 

लिख दी अमर कहानी ।

तुम ही हो सच्चे हीरो, 

ये हम सबकी है वाणी ।।

भारत के वीर शहीदों , 

हमें याद तुम्हारी आई ।

ना भूलेंगे शहादत तुम्हारी, 

ये कसम है हमने खाई ।।

तुम्हें शत् शत् नमन है करते, 

बलिदानी वीर सिपाही, 

ना भूलेंगे शहादत तुम्हारी, 

ये कसम है हमने खाई ।।




Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational